-सांसद  विजय बघेल करेंगे उद्घाटन, विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

-सांसद  विजय बघेल करेंगे उद्घाटन, विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

दुर्ग में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 25 सितंबर को

-सांसद  विजय बघेल करेंगे उद्घाटन, विभिन्न खेलों का होगा आयोजन



 
खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्घाटन सांसद  विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा। उद्घाटन समारोह गुरुवार 25 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे  भिलाई विद्यालय, सेक्टर-2 भिलाई दुर्ग में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग (ग्रामीण) विधायक  ललित चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशालीनगर विधायक  राकेश सेन, भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव और जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे उपस्थित रहेंगी।
    ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का प्रदर्शन होगा। जिसमें फेंसिंग, नेटबॉल, ट्रैक साइक्लिंग, लॉन टेनिस, जूडो और टेबल टेनिस (बालक/बालिका) जैसे रोमांचक खेल शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में राज्य भर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा उक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

ःः000ःः

 
तैयारियां परखने महमरा/पीसेगांव शिवनाथ नदी पर मााकड्रिल 25 सितंबर को प्रातः 9 बजे से

-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आयोजन

दुर्ग, 23 सितंबर 2025/ 
जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर 2025 दिन गुरुवार, समय-सुबह 9.00 बजे महमरा एवं पीसेगांव जिला दुर्ग में शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कृपया ध्यान दे कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रकिया है, और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नागरिको से अपील-

नागरिक अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखे तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट से बचे। अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करे। सभी नागरिक इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करे। नागरिकों का सहयोग इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ःः000ःः
माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के परिपालन में
10 से अधिक कर्मचारियों वाले अशासकीय कार्यालयों में पीओएसएच एक्ट के तहत समिति गठन अनिवार्य

-पीओएसएच एक्ट का पालन न करने पर 50 हजार का जुर्माना, कलेक्टर ने निजी संस्थानों को दिए सख्त निर्देश

 
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले के सभी अशासकीय कार्यालयों/संस्थाओं/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सर्व प्रमुख को महिलाओं के कार्यस्थल पर लैगिक उत्पीडन (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (पीओएसएच) के कियान्वयन के सबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत ऐसे समस्त अशासकीय कार्यालयों/संस्थाओं/व्यापारिक प्रतिष्ठानों, जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, वहां पीओएसएच एक्ट 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन किये जाएंगे। पीओएसएच एक्ट 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति के गठन का आदेश जारी करने की जिम्मेदारी कार्यस्थल के प्रत्येक नियोक्ता की होगी। सभी अशासकीय कार्यालयों/संस्थाओं/व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालको को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर आदेश की कॉपी एवं निर्धारित प्रारूप में अद्यतन जानकारी कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग को हॉर्ड कॉपी एवं dpodurg@gmail.com में सॉफ्ट कॉपी प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
     उल्लेखनीय है कि माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा निर्देश दिये गये है कि गठित समितियों का महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार व्दारा सृजित (शी-बॉक्स) पोर्टल पर 14 अक्टूबर 2025 के पूर्व ऑनबोर्ड किया जाना आवश्यक है। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के परिपालन में अशासकीय कार्यालयों/सस्थाओं/व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गठित आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी भारत सरकार के वेबसाईड https://shebox.wcd.gov.in के विकल्प Private Head office Registraion (निजी मुख्य कार्यालय पजीकरण) में जाकर एन्ट्री की जाएगी। कोई अशासकीय कार्यालय/संस्था/व्यापारिक प्रतिष्ठान जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है, पीओएसएच एक्ट 2013 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन करने में विफल होती है, तो अधिनियम की धारा-26 के अनुसार संबंधित कार्यालय को 50 हजार रूपये तक के जुर्माने से दण्डित किया जाऐगा।

::000::
 
विकास कार्य हेतु 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

 कलेक्टर  अभिजीत सिंह द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
   जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत ग्राम रिसामा के मुक्तिधाम में वर्क शेड/कॉमन कवर्ड सिटिंग एरिया व शेड निर्माण हेतु 3 लाख रूपए तथा ट्यूब वेल व बोर वेल लगवाने, वेल्डिंग शॉप बोर से चिरपोटी तक पाइप लाईन और टंकी स्थापना हेतु 3 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम उमरपोटी लोकनगर में लिंक रोड, पाथ-वे, सीसी रोड तथा चंद्रनगर में लिंक रोड, पाथ-वे, सीसी रोड निर्माण हेतु 2.50-2.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

ःः000ःः
 
दुर्ग में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता 26 सितंबर को

-इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक से करें पंजीयन
 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती 2025-26 के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को पूर्वान्ह 10.00 बजे, विवेकानंद सभागार पद्मनाभपुर, उतई रोड दुर्ग में किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होना अनिवार्य है। जिन प्रतिभागियों का गुगल फार्म में पंजीयन होगा, वहीं प्रतिभागी आयोजन में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी गुगल लिंक https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6vkidks से अपना पंजीयन कर सकते हैं। प्रतिभागी को स्वयं के व्यय से आना जाना होगा। दुर्ग संभाग से विजेता प्रतिभागी 04 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता में भाग लेगा।

कविता पाठ हेतु निर्देश-


प्रतिभागियों द्वारा काव्य- पाठ प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित गूगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रस्तुति का समय अधिकतम 05 मिनट का होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को केवल 01 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जा सकेगी। कविता हिंसात्मक, अपराधिक आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो तथा उसमें जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। 03 सदस्यीय निर्णयन समिति का गठन सभाग स्तर पर किया जाएगा, जिसमें 01 शैक्षणिक विशेषज्ञ (प्रोफेसर/संपादक) 01 प्रसिद्ध कवि/सहित्यकार एवं 01 संस्कृति विभाग/कला परिसर के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। निर्णयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि का नाम अवश्य लेना होगा। मौलिक रचना प्रस्तुत करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।


 
शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत 55 छात्राओं को किया साइकिल वितरण

-छत्तीसगढ़ सरकार शासकीय विद्यालयों के छात्रों के भविष्य गढ़ने में तत्पर है- मंत्री श्री यादव
स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत तिलक उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में 55 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। उन्होंने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शासकीय विद्यालयों के छात्रों के भविष्य गढ़ने में तत्पर है। गुजरात मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ में भी सेटेलाइट के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। जिससे विद्यालय में विषय शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा का बेहतर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व काल की तरह पुनः प्राथमिक कक्षाओं में बारहखडी का अभ्यास कराया जाए, जिससे बच्चे भाषा का बेहतर ज्ञान प्राप्त कर सके। साथ ही गणितीय संक्रियाओं को भी बेहतर तरीके से समझाने हेतु प्रयास किए जाए। मंत्री श्री यादव ने बताया कि उन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिलक कन्या विद्यालय से ही दी हैं अतः इस विद्यालय से उनका भावनात्मक संबंध रहा है। उन्होंने कहा विद्यालय के लिए मांगने की आवश्यकता नहीं है मुझे जो बेहतर लगेगा विद्यालय के लिए करूंगा। मंत्री  यादव ने प्राचार्य की मांग के अनुसार अत्याधुनिक डोम तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि अभाव से अच्छा सीखने का और कोई माध्यम नहीं हो सकता। सभी सुविधाएं देने पर सीखने की गति कम होती है अतः बच्चे पढ़ाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। छत्तीसगढ़ शासन शैक्षणिक सुविधाओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

::000::
 
नवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को दी बड़ी सौगात, दो महतारी सदन भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण

- सांसद  विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का किया उद्घाटन
 
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निर्मित 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से दुर्ग जिले को विकास की एक बड़ी सौगात मिली है। जिले में स्वीकृत 9 महतारी सदनों में से नगपुरा और निकुम स्थित भवनों का आज वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
नगपुरा में निर्मित महतारी सदन का कुल क्षेत्रफल 2507 वर्गफुट है, जिसमें कार्यालय, दुकान, किचन, स्टोर रूम और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने प्रतीकात्मक रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। दुर्ग जिले के जय बजरंग महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती हेमलता साहू से टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। श्रीमती साहू ने बताया कि समूह गाय, बकरी पालन और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण जैसे कार्यों में संलग्न है। उन्होंने महतारी सदन मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पहले उन्हें बैठक और प्रशिक्षण के लिए पेड़ की छांव में बैठना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी कार्य भवन के भीतर आसानी से हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी महिला समूहों को बधाई देते हुए कहा कि यह महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर विधायक  ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर दुर्गवासियों को महतारी सदन के रूप में एक बहुमूल्य उपहार प्राप्त हुआ है, जो मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान सांसद  विजय बघेल, विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महतारी सदन परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच श्लखपति दीदीयोंश् को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अहिवारा विधायक  डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कलेक्टर  अभिजीत सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  बजरंग दुबे, उप संचालक पंचायत  आकाश सोनी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  जे.के.मेश्राम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, बिहान से  सुनिल शर्मा, अमर सिंह, बड़ी संख्या में उपस्थित महिला स्व सहायता समूह और लखपति दीदी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ःः000ःः
 
सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत अण्डा में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन एवं सहायता शिविर आयोजित

 
रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले में चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा दिवस’ कार्यक्रम के तहत आज समाज कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा ग्राम पंचायत अण्डा में दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों के लिए नवीन एवं नवीनीकरण दिव्यांग प्रमाण-पत्र, यू.डी.आई.डी. कार्ड निर्माण, तथा सामाजिक सहायता योजनांतर्गत पेंशन लाभ से संबंधित कार्य संपादित किए गए। कुल 24 हितग्राही शिविर में सम्मिलित हुए, जिनमें से परीक्षण उपरांत 18 हितग्राही पात्र पाए गए। जिसमें से 12 हितग्राहियों का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाया गया तथा 06 हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु चिन्हांकित किया गया व 04 हितग्राही को जिला चिकित्सालय दुर्ग रिफर किया गया एवं 02 आवेदन पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए।
उक्त दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकन शिविर में ग्राम पंचायत अण्डा के सरपंच  शिवराज सिन्हा,  ए.पी.गौतम, उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग, डॉ. पीयुष देवांगन, डॉ. बी.एल.मरकाम, डॉ.अमण कटारे, अमित देवांगन,  उत्तम साहू, जिला चिकित्सालय दुर्ग तथा समाज कल्याण विभाग दुर्ग, के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।