महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्राप्त होने पर सांसद महेश कश्यप ने जताया आभार

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप को उनके जन्मदिन के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभकामना संदेश पत्र प्राप्त हुए हैं।

महामहिम राष्ट्रपति ने अपने संदेश में सांसद महेश कश्यप के स्वस्थ, प्रसन्न और अनवरत निष्ठा पूर्वक राष्ट्र सेवा में निरंतर रहने की कामना की है। वहीं, माननीय प्रधानमंत्री ने सुख व स्वास्थ्य की कामना के साथ उनके कर्मठ, अनुशासित एवं समाजसेवी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा है कि सांसद महेश कश्यप के अनुभव और योगदान से राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

सांसद महेश कश्यप ने कहा महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण हैं। मैं उनके स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह संदेश मुझे राष्ट्र सेवा के प्रति और अधिक समर्पण की प्रेरणा प्रदान करता है।