उलनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

उलनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

उलनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

जगदलपुर, बस्तर।
बस्तर जिले के ग्राम उलनार में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने स्वयं क्रिकेट खेलकर युवाओं का उत्साहवर्धन भी किया।

सांसद महेश कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित होती है। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं में अपार प्रतिभा है, और ऐसे आयोजन उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। सांसद ने आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष नंदलाल मुडामी,जिला पंचायत सदस्य वनवासी मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, करपावड़ मंडल अध्यक्ष तरुण पांडे, बस्तर मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, लोहंडीगुड़ा मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।