भारत की बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर तिरंगा लहराकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर जज़्बा सच्चा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

भारत की बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर तिरंगा लहराकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर जज़्बा सच्चा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

रायपुर। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री नेताम ने कहा कि यह जीत सिर्फ एक खेल की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह ‘नए भारत’ की नारी शक्ति, आत्मविश्वास और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियों ने क्रिकेट के मैदान पर तिरंगा लहराकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर जज़्बा सच्चा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।