मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोंडागांव आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आज कोंडागांव के आईटीबीपी हेलीपेड में आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। हेलीपेड में मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री साय का कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक आशा राम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा सहित श्री दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और गाड़ा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में गाड़ा समाज के बूढ़ा देव महोत्सव और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे।
cg24
