रायपुर उत्तर विधानसभा के 204 बूथों में SIR कार्य तेज— नेताओं ने व्यक्त किए विचार

रायपुर उत्तर विधानसभा के 204 बूथों में SIR कार्य तेज— नेताओं ने व्यक्त किए विचार

SIR पर भाजपा रायपुर उत्तर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

रायपुर उत्तर विधानसभा के 204 बूथों में SIR कार्य तेज— नेताओं ने व्यक्त किए विचार

रायपुर / भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर उत्तर विधानसभा की चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण (SIR) को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष–महामंत्री, पार्षद, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक–सहसंयोजक एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि -

यह अभियान केवल फार्म भरने की प्रक्रिया नहीं बल्कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर और मज़बूत करने का अवसर है। मतदाता सूची सही होगी तो परिणाम अपने आप सकारात्मक होंगे। हमारा लक्ष्य है— उत्तर विधानसभा को प्रदेश का ‘मॉडल विधानसभा’ बनाना।”

जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि -

“विशेष पुनर्निरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। 204 बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता यह सुनिश्चित करेगी कि एक भी समर्थक मतदाता सूची से न छूटे। BLA 2 बूथ लेबल एजेंट के रूप में कार्यकर्ता की भूमिका इस अभियान को अत्यंत मजबूत बनाता है।”

नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौर ने बैठक में संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देशानुशार “पार्षद स्तर पर SIR सहायता केंद्र स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। हर नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ना हमारा दायित्व है। बूथ कार्यकर्ता और पार्षद मिलकर इस अभियान को पूर्ण सफलता दिलाएंगे।”

बैठक का संचालन जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति ने सुचारू रूप से किया।

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने आभार व्यक्त किया।

बैठक में सुनील पिल्लई, सुभाष अग्रवाल, अर्चना हुकरे, अनूप खेलकर, रोहित भरद्वाज, संदीप जंघेल, जीतेन्द्र गंडेचा, दलविंदर सिंग बेदी, राम प्रजापति, रोहित साहु, राजेश गुप्ता, प्रदीप वर्मा, संतोष सीमा साहू, संतोष हियाल, खगपति सोनी, सौरभ मिश्रा, अवतार सिंग बागल, कैलाश बेहरा, गोरेलाल नायक, विपिन पटेल, कृतिका जैन, दिलीप धनकर, भगवान यादव, सुनील बांगरे, अर्पित सूर्यवंशी, असगर अली, आशीष आहुजा, सुधीर चौबे, गोपाल ठाकरे, विकाश अग्रवाल, हरवंश कश्यप, ज्ञानचंद चौधरी, राम दास मानिकपुरी, नरेन्द्र जंघेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे|