कोण्डागांव विधायक सुश्री उसेण्डी ने शालेय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम रांधना में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खेल को शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को खेल में अधिक से अधिक सहभागिता और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधायक ने 30 बालिकाओं को सरस्वती सहायता योजना के तहत सायकल प्रदाय किया। इस अवसर पर श्री यतेन्द्र सलाम, मनोहर साहू, शिक्षकगण, बीईओ माकड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बैसाख कोर्राम, प्रदेश तिरंदाजी संघ उपाध्यक्ष दिपेश अरोरा, जिला पंचायत सदस्य कोण्डागांव श्रीमती भगवती महेश नेताम, श्रीमती रदमा सुदर बघेल, जनपद पंचायत सदस्य माकड़ी श्रीमती विद्या नेताम, श्रीमती हेमलता मरकाम श्रीमती अनिता मरकाम, श्रीमती गायत्री नेताम, पन्नालाल नेताम, मेषलाल पोयाम बिरेन्द्र प्रधान, अंगद पटेल, मनोज नेताम, रामलाल नेताम, श्रीमती गवती नेताम, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती निलिमा प्रभाकर श्रीमती चन्दरबती मरकाम, चन्दर बघेल, रामलाल मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थि रहे।
cg24
