हनुमंत कथा के चौथे दिवस उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
हनुमंत कथा के चौथे दिवस उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
/जयंती स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चौथे दिवस रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा व्यासपीठ की आरती में भाग लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय तथा पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय भी उपस्थित रही। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती की ओर से एवं राज्य सरकार की तरफ से वे पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज के चरणों में नमन और अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि महाराज के छत्तीसगढ़ आगमन से समाज में सकारात्मक चर्चा होती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे जब भी महाराज के कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं, उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को दूर करने के लिए उनके सतत प्रयास देखे हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पं. धीरेंद्र शास्त्री समाज में समरसता, एकता और देश को एक साथ आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। सनातन संस्कृति की प्रतिष्ठा और जन-जागरूकता के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना है कि महाराज का छत्तीसगढ़ में बार-बार आगमन हो और उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। उप मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समापन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इस दिशा में महाराज की चिंता रहती है और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने भविष्य में पुनः महाराज के छत्तीसगढ़ आगमन की कामना की।
ःः000ःः
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के दौरान सेक्टर-9 स्थित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय प्रखर पाण्डेय के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।
परूशी एनर्जी, सेक्टर-07, भिलाई में अडानी टोटल गैस लिमिटेड द्वारा 27 दिसम्बर को सीएनजी मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य गैस आपूर्ति के दौरान उत्पन्न होने वाली आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का आकलन करना तथा कर्मचारियों को सुरक्षा एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, जिला फायर टीम एवं अडानी टोटल गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप आपात स्थिति का प्रदर्शन किया गया, जिसमें संबंधित टीमों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
अडानी टोटल गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉकड्रिल्स समय-समय पर आयोजित की जाती हैं, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि शीघ्र ही जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वर्तमान में जिले के प्रमुख नगर क्षेत्रों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है तथा आगामी चरण में यह सुविधा पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाई जाएगी।
cg24
