प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी से चेंबर प्रतिनिधि मंडल मिला

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी से चेंबर प्रतिनिधि मंडल मिला

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल जी से चेंबर प्रतिनिधि मंडल मिला

स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में चेंबर भवन में होगा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 29 जून 2025, रविवार को सुबह 10 बजे से चेंबर भवन, रायपुर में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह स्वास्थ्य शिविर आम जनता एवं व्यापारियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों एवं शहरवासियों से इस स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर चेंबर प्रदेश कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी (कार्यक्रम संयोजक), उपाध्यक्ष महेंद्र बागरोड़िया, मंत्री राहुल खूबचंदानी (कार्यक्रम संयोजक), आकाश दुदानी (कार्यक्रम संयोजक), निखिल झवेरी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोत सिंघानी (कार्यक्रम संयोजक) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।