Glutathione नाम की दवाइयां ले रही थीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाल की मौत के बाद उनके डॉक्टर ने खुलासा किया है कि वो एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवा रहीं थी। एक्ट्रेस जवान दिखने के लिए दो दवाईयां ले रही थीं।एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज। वो विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां ले रही थीं। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है।ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए होती हैं। इसका असर स्किन पर होता है।
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का पुलिस ने बयान रिकॉर्ड किया है जिसमें खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस का पहले से इलाज चल रहा था। वहीं उनके डॉक्टर ने बताया है कि एक्ट्रेस पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए ट्रीटमेंट का सहारा ले रही थीं।
शेफाली जरीवाला ने शुक्रवार को अपने घर में सत्यनारायण की पूजा थी। कल शाम 6 बजे सोकर उठने के बाद उनका बीपी लो हो गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में शेफाली ने सलाइन लिया लेकिन उनकी हालत और खराब होने लगी और उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया।बीपी हाई होने के बाद शेफाली बेहोश हो गई थां जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेली व्यू अस्पताल ले गए जहां उन्हें डेथ बिफोर एडमिशन घोषित कर दिया गया।
cg24
