चेम्बर के इतिहास में 4 घंटे मैराथन बैठक चली, जीएसटी से संबंधित व्यापारियों को आ रही समस्याओं को जीएसटी आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ध्यानपूर्वक सुना
चेम्बर के इतिहास में 4 घंटे मैराथन बैठक चली, जीएसटी से संबंधित व्यापारियों को आ रही समस्याओं को जीएसटी आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने ध्यानपूर्वक सुना
आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने आज जीएसटी आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार मीणा से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराना था।
प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी के तहत व्यापारियों को आ रही परेशानियों को विस्तार से आयुक्त के समक्ष रखा। इन समस्याओं में जीएसटी रिटर्न फाइलिंग की जटिलताएं, रिफंड मिलने में देरी, और अधिकारियों द्वारा जांच से जुड़ी दिक्कतें शामिल हैं।
चेम्बर संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी ने कहा कि किसी अधिकारी ने व्यापारी के साथ गलत कार्यवाही की तो उस अधिकारी को क्यों नहीं दंडित किया जाता है। अगर व्यापारी से कोई गलती हो गई तब उन पर तत्काल कार्यवाही कर दंडित किया जाता है। आज व्यापारी जीएसटी को दहशत के रूप में देख रहा है, व्यापारी जीएसटी के नाम से सहम जाता है। फिर भी वर्तमान में प्रदेश के व्यापारियों से जीएसटी कलेक्शन छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा हो रहा है।
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, छत्तीसगढ़ जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा एवं महासचिव शिव सोनी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने सुझाव दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाने हेतु प्रत्येक जिले में हेल्प डेस्क बनाया जाये जिसे जीएसटी आयुक्त श्री पुष्पेन्द्र कमार मीणा ने मान्य किया।
सी.ए.रवि ग्वालानी ने कहा कि व्यापारियों पर नोटिस की कार्यवाही से जबरदस्ती दबाव नहीं बनना चाहिए सहजता से सुलझाना चाहिए व्यापारी कहीं भाग नहीं रहा है।
सी.ए. योगेश वल्र्यानी ने कहा कि जीएसटी में कानून तो है पर व्यवस्था नहीं है।
चेंबर वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसे कमिश्नर मिले जो व्यापारियों की बात सुनते हैं।
बैठक में जीएसटी में आ रही समस्याओं को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया:-
1. जी एस.टी. अपील व्यवसायी के पक्ष में हो जाने उपरांत अपील में जमा की गयी 10ः की राशि की वापसी नहीं की जा रही है अधिकारी द्वारा यह कहा जाता है कि व्यवसायी की दुसरी अपीत संवित है है जबकि यह न्यायपूर्ण नहीं है।
2. जी.एस.टी. की धारा 21 के अधीन अधिकारी द्वारा की जाने वाती कार्यवाही उचित है परन्तु व्यवसाय स्थल में जाकर तुरंत माग राशि को विना किसी आदेश के रकम जमा करने को बाध्य किया जाता है वह उचित नहीं है।
3. अधिकारी द्वारा किये जाने वाली वसूली कार्यवाही जिसमे वे व्यवसायी के क्रेडिट या कैप्स लेजर के बैलेश से डेबिट कर दिया जाता है वह धारा 78 व 79 के विरुद्ध है। एवं आर्टिकल 14 व 19(1)(ळ) संविधान के विरुद्ध भी है।
4. संयुक्त आयुक्त अपील के तत्कालीन श्री अजय देवांगन के समय कुल 65 अपील प्रकरण आज दिनांक तक लंबित है जिसमें आज दिनांक तक कोई निर्णय नहीं हुआ है जिसके सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है जिसका संज्ञान लेना अनिवार्य है।
5. जी एस टी में कम्पोजीशन डीलर पर 1ः कर की दर को 0.25ः किये जाने हेतु जी.एस.टी. काउंसिल को लिखा जाय इससे पंजीकृत व्यवसायीयों की संख्या में वृद्धि भी होगी व शासन को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।
जीएसटी आयुक्त पुष्पेंद्र मीणा ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और इन पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आइंदा से कैमरे बंद नहीं करेंगे मोबाइल नहीं छीना जाएगा एवं व्यापारी अपने का को भी बुला सकते हैं। विभाग व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सुझावों का स्वागत करता है।
बैठक में जीएसटी आयुक्त पुष्पेन्द्र कुमार मीणा,जीएसटी अधिकारी -पी.एस.विंध्यराज, पी.आर.धुर्वे, निलिमा तिग्गा, संयुक्त आयुक्त नरेन्द्र वर्मा, दीपक गिरी, याचना ताम्बरे, सुनील चंधारी, सोनल मिश्रा, भावना अली आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी, सलाहकार- अमर गिदवानी, विजय मुकीम, वाइस चेयरमेन-चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, कन्हैया गुप्ता, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, जीतेंद्र शादीजा, तनेश आहूजा, जवाहर थारानी, मंत्री-रितेश वाधवा, धनेश मटलानी, जीएसटी बार एसोसियेशन के पदाधिकारी-अधिवक्ता दयाल राजपाल, सी.ए.योगेश वल्र्यानी, रवि ग्वालानी,ट्रांसपोर्ट चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सरदार हरचरण सिंह साहनी, रायपुर सराफा एसोसियेशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील पारख, उपाध्यक्ष निलेश सेठ, सहसचिव-विनय गोलछा, संजय देशमुख, आयरन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष विजय गोयल, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष प्रेम पाहूजा, अमर भंसाली, रितेश सचदेव, अमर सचदेव, दिनेश जैन एवं फुटवेयर मार्केट डुमरतराई, प्लाइवुड एवं अन्य संगठनों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
cg24
