छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त, प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त, प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

रायपुर।  छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए आज बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से जुड़े प्रभतेज सिंह भाटिया का प्रमोशन BCCI में प्रमोशन हो गया है। वे अब ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाए गए हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गर्व का क्षण है। प्रदेश के प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद उनके लिए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के लिए भी ऐतिहासिक मोड़ साबित हो रहा है।

ज्ञात हो कि प्रभतेज भाटिया BCCI के कोषाध्यक्ष रहे हैं। यह पद छत्तीसगढ़ से पहली बार किसी व्यक्ति को मिला था। अब बोर्ड की नई टीम में उन्हें ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनकी प्रशासनिक क्षमताओं और क्रिकेट में दूरदर्शी दृष्टि का प्रतीक है।

ज्वाइंट सेक्रेटरी की भूमिका