दबाव में धर्मांतरण सही नहीं. अगर कोई अपनी स्वेक्षा से करना चाहे तो उन्हें अधिकार है-आठवले
आज केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले रायपुर पहुंचे.बता दें कि आठवले संत कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे है. पहले वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे .जिसके बाद सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की समीक्षा करेंगे.विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा होगी.वहीं रायपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कि इस दौरान
जातिगत जनगणना को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम है तंज कसना उनका मन सही नहीं है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय जातिगत जनगणना को लेकर लिया गया है.लंबे समय से इसे लेकर मांग उठ रही थी.जब उनकी सरकार थी तब इस पर निर्णय क्यों नहीं लिया गया. निर्णय लिए जा चुके हैं जनरल कमीशन अपना काम करेगी.इसके आधार पर कितना विकास हुआ है, कितना कल्याण हुआ है. कितना लाभ मिला है सबका पता चलेगा.वहीं धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री आठवले ने कहा कि प्रलोभन देकर और दबाव में धर्मांतरण सही नहीं.
अगर कोई अपनी स्वेक्षा से करना चाहे तो उन्हें अधिकार है.इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.अगर दबाव में हो रहा है तो इस पर रोक लगनी चाहिए. वहीं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर कहा कि लोकतंत्र में सभी को सभा करने का अधिकार है.कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बैठाया है.लेकिन अगर वह यहां दौरा करेंगे तो संविधान बदलने की बात करेंगे मोदी के खिलाफ ही बोलेंगे.कांग्रेस वालों को टिप्पणी करनी है करते रहे. मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हैं तो उनका स्वागत है.
रामदास आठवले ने पत्रकारवार्ता ली
छत्तीसगढ़ का विकास करना है, नरेंद्र मोदी के विज़न को आगे बढ़ाना है
cg24
