23 जुलाई को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक भवन हाल में रायपुर नगर निगम की स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों का करेंगे सम्मानित
उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरूण साव एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे 23 जुलाई को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक भवन हाल में रायपुर नगर निगम की स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों का करेंगे सम्मानित0
रायपुर - राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अंतर्गत मिलियन प्लस सिटीज श्रेणी में रायपुर शहर को देश में चौथा स्थान राष्ट्रीय स्वच्छ रैकिंग में मिलने और गार्बेज फ्री सिटी में रायपुर शहर छत्तीसगढ़ राज्य में पहला 7 स्टार शहर बनने पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा राजधानी शहर के जीई मार्ग स्थित शहीद स्मारक भवन परिसर के हाल में कल दिनांक 23 जुलाई 2025 बुधवार को सुबह 11 बजे स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रो का सम्मान इस उपलब्धि और गौरव हेतु किया जायेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे रायपुर नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता दीदियो और सफाई मित्रो का सम्मान राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में रायपुर शहर को देश में चौथा स्थान रैंकिग मिलने पर करेंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यो, जोन अध्यक्षो, पार्षदो सहित नगर निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी। प्रत्येक जोन क्षेत्र के 5 सफाई मित्रो और 5 स्वच्छता दीदियों को उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और महापौर सहित विशेष अतिथिगण सम्मानित करेंगे।
cg24
