खाना खजाना रेस्टोरेंट एवं फल दुकान में गन्दगी मिलने पर निगम ने ठोका जुर्माना

खाना खजाना रेस्टोरेंट एवं फल दुकान  में गन्दगी मिलने पर निगम ने ठोका जुर्माना

0निगम जोन 5 ने गन्दगी मिलने पर सम्बंधित दुकानों पर किया कुल 4400 रुपए ई जुर्माना0

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम को दुकानों में गन्दगी की प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप द्वारा दिए गए निर्देशानुसार और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक के नेतृत्व में जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारी  सन्दीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक सर्वश्री दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी, दिलीप भारती की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड क्रमांक 39 में खाना खजाना, सुंदर नगर रेस्टोरेंट एवं फल दुकान मंगल बाजार में गंदगी होने की जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंने दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही पायी गयी और दुकानों में गन्दगी पायी गयी. इस पर जोन 5 जोन कमिश्नर के निर्देश पर सम्बंधित  दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 4400 रुपये का ई जुर्माना किया गया और गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया गया.