नगर निगम एक्ट अनुसार चलता है : महापौर एक्ट का उल्लंघन कर रही है - आकाश तिवारी

नगर निगम एक्ट अनुसार चलता है : महापौर एक्ट का उल्लंघन कर रही है - आकाश तिवारी

रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन पर तेलीबांधा मरीन ड्राइव में हो रही पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये है 
ओर कहा कि कोई भी नीतिगत निर्णय बिना मेयर इन काउंसिल में प्रस्ताव लाए और पास कराए बिना नहीं किए जाते 
 नगर निगम एक्ट के अनुसार तो क्या महापौर महोदया तानाशाही रवैया अपना ली है नगर निगम एक्ट अनुसार चलता है तो क्या महापौर जी खुद नगर निगम एक्ट का सीधा उल्लंघन नहीं कर रही है और ट्रिपल इंजन सरकार में संविधान को कुचल कर रहेंगे ऐसी मानसिकता इनकी इस आदेश से झलक रही है 
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है एक ओर हम रायपुर नगर निगम को स्वच्छ सुंदर और जनता के हित में बनाने की बात करते हैं और एक ओर हम आम सार्वजनिक स्थल जिसका निर्माण केवल घूमने आम लोगों को अपने परिवारजन को लाने के लिए किया गया था वहां अवैध वसूली करके कर रहे हैं किस हद तक यह सही है 
यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है तो *क्या रायपुर नगर निगम आम सड़क में पार्किंग बनाकर वसूली कर सकते हैं पूरे देश में यह पहली सड़क होगी रायपुर की जहां रायपुर नगर निगम द्वारा सड़क पर पार्किंग बनाकर वसूली की जा रही है
 सड़क का निर्माण लोगों को चलने के लिए किया जाता है लेकिन रायपुर नगर निगम ने इसे वसूली के लिए अपना लिया है 
जिन अधिकारियों की ड्यूटी आयुक्त महोदय ने तेलीबांधा मरीन ड्राइव में वसूली के लिए लगाई है वे तो मौके पर उपस्थित नहीं दिखे किंतु टीम पहरी के कुछ लोग रसीद काटते हुए देखे जिसकी पड़ताल स्वयं नेता प्रतिपक्ष ने की क्या टीम पहरी इस काम के लिए बनाई गई है 
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि जवाहर बाजार पार्किंग में नगर निगम रसीद जो कार्यालय से प्राप्त होती है उसकी प्रतिलिपी डुप्लीकेट कॉपी निकलवा कर अवैध वसूली की गंभीर शिकायत नगर निगम में पूर्व में हो चुकी है गंभीर मामल है  इसके बाद भी निगम प्रशासन वही गलती दोहराने की पुनरावृत्ति कर रहा है यह मिली भगत है अवैध वसूली के लिए
 नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि रायपुर नगर निगम द्वारा निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग में भी पहले 15 लाख साल का टेंडर जारी कर ठेका दिया गया था किंतु आज नगर निगम द्वारा उक्त पार्किंग को संचालित किया जा रहा है ओर 2500 से 3000 की रोज आमदनी नगर निगम को हो रही है पर इस को जब टेंडर से दिया जाता है तो 15 लाख की आमदनी नगर निगम को होती है हम किस योजना पर कार्य कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि यह आम जनता के लिए इसे तत्काल बंद करना चाहिए वर्तमान महापौर जो पिछले कार्य काल में नेता प्रतिपक्ष थी उन ने इस का खुद विरोध किया था पर ऐसा क्या हो गया कि एक साल में की खुद यहाँ पार्किंग के नाम पर वसुली खुद करवा रही है यह दोहरा रवैया आम जनता के साथ छलावा है