SGPC के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी की उपस्थिति में होगा गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावाभाटा, बिलासपुर रोड, रायपुर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन व भव्य कीर्तन समागम
SGPC के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी की उपस्थिति में होगा गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावाभाटा, बिलासपुर रोड, रायपुर के नवनिर्मित भवन उद्घाटन व भव्य कीर्तन समागम
रायपुर : सिख संगत के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब, रावाभाटा, बिलासपुर रोड, रायपुर में नव-निर्मित भवन के उपलक्ष्य में भव्य उद्घाटन समागम का आयोजन 17 फरवरी 2026 को किया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के माननीय प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह धामी जी विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं, उनकी गरिमामयी उपस्थिति से यह समागम ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें कीर्तन दरबार, गुरबाणी विचार एवं धार्मिक प्रवचन होंगे। प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया जाएगा।
समागम उपरांत गुरु का अटूट लंगर निरंतर बरतेगा।
SGPC की धर्म प्रचार कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सैनी, गुरुद्वारा गुरु नानक साहिब प्रबंधक कमेटी एवं छत्तीसगढ़ सिख समाज ने सिख समाज के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रधान, समाज की सेवा करने वाले सभी संगठनों सहित स्त्री सत्संग की महिलाओं व समस्त संगत से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह जी धामी का स्वागत - सम्मान करें और गुरु नानक साहिब रावाभाटा, बिलासपुर रोड, रायपुर के नवनिर्मित गुरुद्वारा के अवसर पर आयोजित विशाल कीर्तन समागम में शामिल होकर गुरु घर की इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनें एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें |
cg24
