क्या राजधानी वासियों को स्वच्छ पीने का पानी रायपुर नगर निगम दे पाएगा यह एक गंभीर चिंता का विषय है-नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

क्या राजधानी वासियों को स्वच्छ पीने का पानी रायपुर नगर निगम दे पाएगा यह एक गंभीर चिंता का विषय है-नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी

22 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर नगर निगम के आयुक्त महोदय सहित जल बोर्ड के अधिकारियों को बुला कर जमीनी हकीकत से अवगत कराया था

नेता प्रतिपक्ष ने नगर निगम आयुक्त को आज वार्ड में बुला कर वस्तुत स्थिति बताई की 
रायपुर नगर निगम के अंतर्गत पूर्व में यह स्थान लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में था जो शिव मंदिर के आस पास गली नंबर 1/2/3/4/5 जिस ने लगभग 450 घर है और यहां के लोगो को अमृत मिशन का पानी नहीं मिल रहा पा रहा है क्यों कि अहिल्या बाई होलकर चौक से जो 4 इंची पाईप लाईन आई है उसी से यादवपारा धोबीपारा अर्जुन चौक में पानी सप्लाई हो रही है तथा इस एरिया में भी पानी का पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं आ रहा है क्यों कि 4 इंची पाईप से वार्ड में 900 घरों को पानी कनेक्शन दे दिया गया है जिससे यह परेशानी हो रही 
इस के निराकरण हेतु रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप एवं महापौर जी द्वारा गठित जल बोर्ड के प्रमुख राजेश नायडू के साथ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उनको 
वस्तुत स्थिति से अवगत कराया  
जब की जल बोर्ड के अधिकारियों ने अर्जुन चौक के पास वाल्व लगा कर देख लेते है ऐसा जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना था जबकि इस पर 
नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि जो पुरानी पाइप लाइन 4 इंची है उसको अर्जुन चौक तक सीमित कर दिया जाए 
जिससे वहां पानी का फोर्स बढ़ जाएगा तथा अहिल्याबाई होलकर चौक से एक नई 4 इंची पाईप लाइन शिव मंदिर के तक गली नंबर 1/2/3/4/5 के लिए बिछाई जाए जिस से उनको अमृत मिशन से पानी मिल सके
इस पर नगर निगम रायपुर आयुक्त  विश्वदीप जी का कहना है कि अर्जुन चौक के पास 2 दिन वाल्व लगा कर देख लेते है 
अगर पानी का फोर्स नहीं बढ़ा तो है 4 इंची नई पाइप लाइन डाल कर पानी के कमी दूर कर देंगे 
इस पर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी का कहना था कि आप जैसा चाहे निर्णय ले मेरा लक्ष्य वार्ड के नागरिकों को उनके मूलभूत जल के अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए प्रत्येक नागरिक के घर पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिए
22 जनवरी को ही नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने स्पष्ट कर दिया था कि वाल लगाने से यह इस समस्या का समाधान नहीं होगा फिर भी जल बोर्ड के अधिकारियों ने 3 से 5 लाख खर्च कर  3वॉल लगाए 
 10 इंची 8 इंची 6 इंची इंची किंतु आज 20 दिन बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है क्या इसी तरह से महापौर जी का जल बोर्ड काम करेगा जब रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के वार्ड का यह हाल जल बोर्ड के अधिकारियों ने कर रखा है जमीनी हकीकत जानने के बाद भी तो बाकी के 69 वार्डो का ईश्वर ही मालिक है महापौय एवं महापौर जी की परिषद केवल बैठक ले कर औपचारिकता निभा रहे हैं और रायपुर राजधानी की रायपुर राजधानी की अभी यह स्थिति है तो आने वाली गर्मी में क्या हाल होगा यह एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है क्या राजधानी वासियों को स्वच्छ पीने का पानी रायपुर नगर निगम दे पाएगा यह एक गंभीर चिंता का विषय है