1200 लोगों को निशुल्क तीर्थ यात्रा -छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का सिल्वर जुबली आयोजन

1200 लोगों को निशुल्क तीर्थ यात्रा -छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का सिल्वर जुबली आयोजन

1200 लोगों को निशुल्क तीर्थ यात्रा 

 छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन का सिल्वर जुबली आयोजन


छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा विगत 25 वर्षों से संचखंड  अविचल नगर नांदेड एवं नानकझीरा बिदर निःशुल्क यात्रा संगत के लिये आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी 17 बस 3 ट्रकों में 1200 संगत यात्रा में जाएगी यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहती है इसमें जाने वाली संगत का रहने-खाने की व्यवस्था भी संगठन द्वारी की जाती है।

संस्थापक हरपाल सिंह भामरा ने बताया की संगठन द्वारा यह यात्रा 25 वर्ष पूर्व एक ट्रक में 70-80 संगत द्वारा यात्रा की गई थी जो कुछ वर्षों में 3 ट्रक की हो गई थी फिर कुछ वर्षों में बाद 2008 में 5 ट्रक एवं एक नई शुरुआत 2 बसों द्वारी की गई थी। बस की शुरुआत बलवीर सिंह द्वारा महेन्द्रा ट्रेवेल्स के द्वारा बुजुर्गों की संगत के लिये विशेष सहयोग देते हुए कराई गई थी। संगत के बढ़ने से संगठन ने उनकी अच्छी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या में लगातार वृद्धि होती गई ।

आज की स्थिति में 17 बस एवं 3 ट्रक में 1200 संगत यात्रा के लिये तैयार है। यहाँ एक बात का उल्लेख करना जरुरी है कि शुरुआत में इस यात्रा में छत्तीसगढ़ की संगत ही शामिल होती थी पर आज संगठन के नाम से छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और भी विभिन्न राज्यों से संगत यात्रा के लिए आती है। यह निःशुल्क यात्रा संगठन द्वारा श्री गुरुनानक नाम लेना समाज के एक समहुज के सहयोग से होती है।

संगठन द्वारा वीर बाल दिवस में कंबल वितरण एवं बैसाखी में सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके आलावा सिक्ख स्वरुप बच्चों के लिये समय-समय पर छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन की महिला विंग के सहयोग से कराये जाते है।

प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला एवं महासचिव सचिन मोनु सलुजा ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के दवारा धार्मिक यात्राओं के अलावा दवाई का लंगर वं शिक्षा का लंगर भी चलाया जाता है। जिसमें जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाई दी जाती है एवं आर्थिक रुप से कमजोर सिक्ख परिवार के बच्चों की स्कूल फीस जमा कराई जाती है।


 तेजेन्द्र सिंह सलुजा जिला प्रभारी ने बताया की संगठन न सिर्फ राजधानी अपितु राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन की शाखा के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है।

संगठन के द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाता है। संगठन द्वारा सिक्ख परिवार की बच्चीर्यों के विवाह में आर्थिक सहयोग किया जाता है। उक्त सभी कार्य  कुलदीप जुनेजा के मार्गदर्शन में संगठन के पदाधिकारी के सहयोग से समय-समय पर किये जाते रहे है।

प्रेस वार्ता में आज संगठन के सभी पदाधिकारी संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावाला, महासचिव सचिन मोनु सलुजा, कार्यकारी अध्यक्ष पुरन सिंह अरोरा, लवली अरोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमित सिंह टोनी, बलजीत सिंह भल्ला, सतप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव जसप्रीत सिंह चावला, यशवंत सिंह, मनमीत सिंह होरा, प्रितपाल सिंह, तेजेन्द्रर सिंह सलुजा, जिला अध्यक्ष रिम्पु सैनी, इंदरपाल सिंह उपस्थित थे ।