Big gift- मंत्री जी अपने जन्मदिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी
मंत्रीगुरु खुशवंत साहेब जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी जा रही है। इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा एम.एम. फन सिटी, बकतरा (मंदिर हसौद) में एक एंबुलेंस एवं एक फायर ब्रिगेड वाहन क्षेत्र की जनता को समर्पित करने की घोषणा की जाएगी, जिससे आपातकालीन सेवाओं में क्षेत्र को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
इस गरिमामयी अवसर पर समस्त पत्रकार साथीगणों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि वे उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
स्थान: एम.एम. फन सिटी, बकतरा (मंदिर हसौद)
समय: दोपहर 2:00 बजे से
अवसर: मंत्री जी का जन्मदिन
कार्यक्रम: जन्मोत्सव,एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड वाहन की घोषणा एवं समर्पण व होली मिलन समारोह
cg24 
