पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी श्री स्वरूप कुमार साहा का रायपुर दौरा, डिजिटल व समावेशी बैंकिंग पर दिया जोर

पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी श्री स्वरूप कुमार साहा का रायपुर दौरा, डिजिटल व समावेशी बैंकिंग पर दिया जोर

पंजाब एंड सिंध बैंक के एमडी श्री स्वरूप कुमार साहा का रायपुर दौरा, डिजिटल व समावेशी बैंकिंग पर दिया जोर

रायपुर। पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री स्वरूप कुमार साहा के रायपुर आगमन के उपलक्ष्य में शुक्रवार दोपहर होटल वेबेबीलोन कैपिटल के मूनलाइट हॉल में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी श्री स्वरूप दास गुप्ता (वित्तीय सलाहकार), श्री राजेन्द्र कुमार रैगर (महाप्रबंधक) और श्री तारा चंद मीणा (आंचलिक प्रबंधक, भोपाल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैंक की नई पहलों—डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं, नवीन उत्पाद योजनाएं, एमएसएमई क्षेत्र को दिए जा रहे वित्तीय सहयोग और समावेशी बैंकिंग प्रयासों—की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री साहा ने बताया कि बैंक ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले श्री साहा ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल मीटिंग की, जिसमें बैंक के वर्तमान और भविष्य के रणनीतिक दृष्टिकोण, ग्राहक सेवा गुणवत्ता और डिजिटलीकरण की दिशा में हो रहे नवाचारों पर चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि बैंकिंग को केवल सेवा नहीं, बल्कि एक अनुभव बनाने की दिशा में कार्य करें।

शाम 3 बजे से आयोजित ग्राहक बैठक (Customer Meet) में रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए ग्राहकों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी जरूरतें, सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। श्री साहा ने आश्वासन दिया कि ग्राहकों की सुविधा और सेवाओं के सुधार के लिए बैंक लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर जैसे उभरते शहरी केंद्रों में बैंक अपनी उपस्थिति को और मजबूत कर क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर रायपुर के प्रमुख मीडिया प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।