स्वयंसेवी महिला नगर सैनिकों की भर्ती परिणाम जारी
कोण्डागांव, 18 अगस्त 2025/ बस्तर संभाग के जिला कोण्डागांव में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 100 स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक पदों के भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर चयन सूची विभागीय वेबसाईट https://www.cghged.gov.in एवं https://www.firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। छात्रावास ड्यूटी हेतु महिला नगर सैनिकों की भर्ती परीक्षा परिणाम अभ्यर्थियों द्वारा वेबसाईट पर अवलोकन किया जा सकता है।
cg24
