दा बंगाल फाइल्स फिल्म देखने पहुंचे सुंदरानी कार्यकर्ता साथियों संग

दा बंगाल फाइल्स फिल्म देखने पहुंचे सुंदरानी कार्यकर्ता साथियों संग
रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीचंद सुन्दरानी  के साथ लगभग 150 की संख्या में कार्यकर्ता अम्बुजा मॉल, रायपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने सामूहिक रूप से चर्चित फ़िल्म “दा बंगाल फाइल्स” का शो सायं 06 बजे देखा। कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं जोश का माहौल देखने योग्य था। सुन्दरानी जी ने इस अवसर पर कहा कि “यह फ़िल्म 1940 के दशक में विभाजन से पहले बंगाल में हुए साम्प्रदायिक हिंसा के घटनाओं का चित्रण करती है।
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथियों ने भी अपने विचार साझा किए।
इस दौरान फ़िल्म देखने सी.आई.डी.सी. के चेयरमैन  राजीव अग्रवाल , सुनील चौधरी, लता चौधरी, महेंद्र खोडियार, संतोष साहू, अनूप खेलकर, गोरेलाल नायक, कमलेश शर्मा, विपिन पटेल, गोपाल ठाकरे, संदीप जंघेल, राजेश गुरनानी, केदार यादव, बृजेश राउत एवं भाजपा के कार्यकर्तागण पहुंचे।