रायपुर में एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन ) बनाए जाने की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर
मुख्यमंत्री का निर्णय एक मजबूत आधारशिला
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच की सराहना की
छत्तीसगढ़ की कैबिनेट बैठक में आज हुए निर्णय में दिल्ली के एनसीआर की तर्ज पर रायपुर में एससीआर स्टेट कैपिटल रीजन बनाए जाने की स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और प्रदेश के विकास की सराहना की है।
राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की मंजूरी
दुर्ग, भिलाई, रायपुर एवं नया रायपुर अटल नगर मिलकर बनेंगे स्टेट कैपिटल रीजन SCR – निर्णायक कदम, व्यापार और उद्योग को मिलेगा सीधा लाभ। राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) के लिए एक स्वतंत्र विकास प्राधिकरण के गठन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी।
ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय
यह प्राधिकरण रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नया रायपुर अटल नगर को समाहित करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर सुनियोजित और सुनिश्चित विकास करेगा। इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – इस निर्णय से छत्तीसगढ़ को एक विकसित नया विजन और विकास की मजबूत राह मिली है।
विकास की नई दिशा
यह क्षेत्र अब देश के प्रमुख शहरी कॉरिडोरों की तरह विकसित होगा जिससे व्यापार, निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति होगी। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि इस फैसले के बाद प्रदेश में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ेगी तथा रोजगार उपलब्ध होंगे जिससे पलायन पर रोक लगेगी।
यह प्राधिकरण न केवल योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करेगा, बल्कि सरकारी और निजी संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण भी निर्मित करेगा। जो रोजगार सृजन के साथ–साथ विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।
मुख्यमंत्री का निर्णय एक मजबूत आधारशिला
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, प्रमुख पदाधिकारियों – सुरजीत सिंह छाबड़ा, मनमोहन सिंह सैलानी, हरकिशन सिंह राजपूत, बलविंदर सिंह सैनी, हरविंदर सिंह खालसा, स्वर्णपाल सिंह चावला, मानवेंद्र सिंह डडियाला, गुरदीप सिंह टुटेजा, मनजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह सलूजा, मनदीप सिंह सलूजा, और जागीर सिंह बावा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह निर्णय एक मजबूत आधारशिला है, जो न केवल नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा बल्कि राज्य को व्यापार, उद्योग, रोजगार और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने में मिल का पत्थर साबित होगा।
cg24
