जन्माष्टमी पर टाटीबंद–टोल प्लाजा मार्ग रहेगा बाधित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जन्माष्टमी पर टाटीबंद–टोल प्लाजा मार्ग रहेगा बाधित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

???? जन्माष्टमी पर टाटीबंद–टोल प्लाजा मार्ग रहेगा बाधित, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

रायपुर। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 4 सितंबर 2026 को टाटीबंद क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है।

यातायात पुलिस के अनुसार टाटीबंद से टोल प्लाजा होते हुए दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित रहेगा। इसके चलते रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले यात्रियों एवं वाहन चालकों से इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।

???? इस वैकल्पिक मार्ग से जाएं दुर्ग

रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालक आमलेश्वर–मोतीपुर–परसदा मार्ग का उपयोग करते हुए दुर्ग की ओर प्रस्थान कर सकते हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अनावश्यक यातायात जाम और असुविधा से बचने के लिए, संभव हो तो अपनी यात्रा निर्धारित समय से पहले शुरू करें तथा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों एवं डायवर्सन का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

— पुलिस कमिश्नरेट, यातायात रायपुर