छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने संभाला कार्यभार
छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर विजय कुमार गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य को माननीय राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया गया , प्रोफसर गोयल ने अध्यक्ष पद का कार्यभार 16अप्रैल को ग्रहण कर लिया है।
राजभवन सचिवालय द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1-3/2021 / रास/ निजी / यू.-1 दिनांक 15/04/2025 के माध्यम से छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 36 की उपधारा (4) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए माननीय राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, नवा रायपुर द्वारा प्रोफेसर विजय कुमार गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य, संत गोविंदराम सदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेन्द्र नगर, रायपुर (छ.ग.) को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग, नवा रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर विजय कुमार गोयल ने आज अपरान्ह अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
अध्यक्ष, विनियामक आयोग ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करूँगा तथा छत्तीसगढ़ में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति, 2020 का क्रियान्वयन कराया जायेगा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने का प्रत्येक प्रयास किया जायेगा। अधिनियम, 2005 में निहित प्रावधानों का पालन भी कराया जायेगा तथा राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के माध्यम से जी.ई.आर. को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
cg24
