कतर में फंसी उज्जैन की महिला को वापस लाने के प्रयास तेज, CM डॉ मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मदद की अपील

कतर में फंसी उज्जैन की महिला को वापस लाने के प्रयास तेज, CM डॉ मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मदद की अपील

 भोपाल। ईरान-इजराइल युद्ध के हालातों के बीच दोहा (कतर) में फंसी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला निवासी महिला मनीषा भटनागर को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। भारत सुरक्षित वापस लाने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि उज्जैन निवासी रजत भटनागर की पत्नी मनीषा दोहा में फंसी हुई हैं। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से सहयोग का अनुरोध किया है। डॉ मोहन यादव ने प्रदेश अधिकारियों को इसके लिए जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से समन्वय कर वापस लाने को कहा है।