NH-353 और 53 पर कांग्रेस का चक्काजाम – दो घंटे जाम में फंसे आमजन

NH-353 और 53 पर कांग्रेस का चक्काजाम – दो घंटे जाम में फंसे आमजन

महासमुंद। Mahasamund: महासमुंद में आज ईडी के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और 353 पर दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रैफिक जाम से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाज़ी की और ईडी का पुतला दहन किया।“प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर आज महासमुंद जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर उतरे। ईडी की कार्रवाइयों के विरोध में एनएच 53 और एनएच 353 पर दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया गया। प्रदर्शन के दौरान नदीमोड़, तुमगांव बागबाहरा, और सरायपाली क्षेत्रों में प्रदर्शनकारियों ने ईडी के पुतले जलाए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।”