सिम्स बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

सिम्स बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर

अधिष्ठाता ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा संस्थान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में 15 अगस्त 2025 को 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अधिष्ठाता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगे के सम्मान में उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सिम्स चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप, मल्टी सुपर स्पेशलिटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रताप सिंह डॉ. मधुमिता मूर्ति एवं डॉ. अर्चना सिंह मंचासीन रहे। मंच संचालन का कार्य डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने किया।

इस मौके पर दिनेश निर्मलकर, जितेंद्र दुबे, फेकू चंद्राकर, संतोष चंद्र सेन, धन सिंह ध्रुव, टीकाराम मतवाले, प्रमोद यादव, बुंदेला , सिक्योरिटी के इंचार्ज मैनेजर कमलेश दीवान, इकबाल अली एवं आशुतोष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

अधिष्ठाता ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान को याद करते हुए सभी को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और एकता का संदेश दिया गया।

अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया—
*"हमारा तिरंगा सदा ऊँचा लहराए, और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।"*