तोखन साहू ने राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

तोखन साहू ने राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने आज रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के साथ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तित कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री  टैंक राम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  सुनील सोनी,  पुरंदर मिश्रा,  अनुज शर्मा,  गुरु खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 तोखन साहू ने अपने संदेश में कहा कि “स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को नमन करने और एक सशक्त, आत्मनिर्भर तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। छत्तीसगढ़ की जनता का सहयोग और समर्पण प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

इसके उपरांत,  तोखन साहू ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं विधायक  रोहित साहू से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में सतत सहयोग का संकल्प दोहराया।