Budget 2026: आम आदमी के लिए खुशखबरी या झटका? जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

Budget 2026: आम आदमी के लिए खुशखबरी या झटका? जानें क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ!

नई दिल्ली: Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश किया, जिससे आम आदमी और व्यापारियों की नज़रें इस बात पर टिकी थीं कि किस चीज़ की कीमतें बढ़ेंगी और किसकी घटेंगी। आइए जानते हैं बजट के बाद बाजार में क्या बदलाव आए हैं:

सस्ता क्या हुआ?

  • खेलकूद का सामान: अब खेल कूद के सामान सस्ते होंगे, जिससे उनकी मांग में बढ़ोतरी होगी।

  • दवाएं: कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी, और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं भी कम कीमत पर मिलेंगी।

  • बीड़ी: सिगरेट की तुलना में बीड़ी सस्ती हो गई है।

  • लेदर प्रोडक्ट्स: चमड़े के जूते और अन्य लेदर उत्पादों की कीमतों में कमी आई है।

  • मोबाइल फोन और EV बैटरियां: बजट के बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरियां सस्ती होंगी।

  • सोलर प्रोडक्ट्स: अब सोलर पैनल और संबंधित सामान सस्ते होंगे।

महंगा क्या हुआ?

  • शराब: बजट में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

  • स्क्रैप और खनिज: इन सामग्रियों की कीमतें भी महंगी हो गई हैं।

  • फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग: अब फ्यूचर ऑप्शन ट्रेडिंग महंगा होगा।

बजट 2026 के बाद जहां कुछ उत्पाद सस्ते हो गए हैं, वहीं शराब और खनिज जैसी चीज़ें महंगी हो गई हैं। सरकार का यह बजट आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेगा।