Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें 27 मार्च का राशिफल
Aaj ka Rashifal 27 March 2026: ग्रहों की स्थिति- शुक्र मेष राशि में हैं। पहले से बेहतर पोजीशन, लेकिन थोड़ा कमजोर भी। गुरु और चंद्रमा का अभी भी गजकेसरी योग बना हुआ है। मिथुन राशि में चंद्रमा बृहस्पति के ही नक्षत्र पुनर्वसु में चल रहे हैं, जो कि अत्यंत शुभकारी है। यह जनमानस के लिए अच्छा होगा। केतु सिंह राशि में हैं। बुध, मंगल और राहु यथावत बने हुए हैं, जिसकी वजह से मार्केट में उतार-चढ़ाव और झगड़ा-बवाल इत्यादि अभी बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। सूर्य और शनि मीन राशि में हैं, जिसके कारण विभिन्न देशों की विदेश नीति में अभी भी स्पष्टता की कमी रहेगी और राष्ट्रीय स्तर पर चीजें ऊपर-नीचे चलती रहेंगी।
मेष राशि- जीवनसाथी के साथ भरपूर सहयोग की मुद्रा में रहेंगे। अपनापन रहेगा और जीवन आनंदित रहेगा। शुगर लेवल थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। आपकी व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान के बीच दूरी बनी रहेगी। सूर्य को जल देना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि- आपकी वाणी से मधुरता बरसेगी और लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। अपने पास कोई हरी वस्तु रखना आपके लिए लाभकारी होगा।
मिथुन राशि- आपके व्यक्तित्व में सौम्यता, सुकुमारता और आकर्षण बना रहेगा। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और प्रेम व संतान का पक्ष अत्यंत शुभकारी रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी दिख रही है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता रहेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है। अपने पास पीली वस्तु रखें।
सिंह राशि- यात्रा शुभकारी होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। तांबे की वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। व्यवसाय का विस्तार होगा और पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- सभी पक्ष बहुत अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।
तुला राशि- भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा के योग बनेंगे और आप धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। किसी मंदिर की यात्रा भी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक रोक दें, इसके बाद अच्छे समय की शुरुआत हो जाएगी। स्वास्थ्य दोपहर के बाद बेहतर होगा, उससे पहले यह मध्यम रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा।
धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम होगा और वे भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए और लिखने-पढ़ने के लिए यह अच्छा समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रह सकती है। व्यापार और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि- भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ फलदायी होगा।
cg24 
