देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था कों ध्वस्त करने पे तुली सरकार-गोपाल साहू

देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था कों ध्वस्त करने पे तुली सरकार-गोपाल साहू

देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था कों ध्वस्त करने पे तुली सरकार-गोपाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष AAP

रायपुर, 31 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने रेलवे रद्द ट्रेनों के कारण आम यात्रियों को हो रही परेशानियों पर बयान देते हुए कहा कि SECR द्वारा बिलासपुर और रायपुर मंडल में पिछले 3 माह में लगभग 2000 ट्रेनें रद्द करने से आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब जबकि रक्षाबंधन और 15 अगस्त का त्यौहार आने वाला तो पैसेंजर ट्रेने रद्द करना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है। रेलवे की रद्द ट्रेनों के कारण टिकट कैंसिलेशन से रायपुर मंडल को मात्र 1 महीने में ही 16 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं मात्र रायपुर डिवीज़न में हर माह 1लाख 68 हजार टिकट लोग कैंसिल कर रहें हैं। रायपुर वाल्टयर लाइन में भी 4 पैसेंजर ट्रेनों को 6-15 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है, लगता है देश की सबसे बड़ी परिवहन व्यवस्था को सरकार ध्वस्त करने पर तुली है। लोगों का भरोसा तोड़कर लोगों को महंगे सफर (फ्लाइट) के लिए मजबूर कर उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने का काम केंद्र की NDA सरकार कर रही है।छत्तीसगढ़ में ओड़िशा के लाखों लोग रहतें हैं जो इस त्यौहार में आना जाना करते हैं, रेलवे को इस पर ध्यान देना था की भरे त्यौहार में ट्रेनों को रद्द करने से लाखों लोगों को परेशानी होगी, ये वाकई रेलवे का गैरजिम्मेदाराना निर्णय है।

प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि सिग्नलिंग और मेन्टनेन्स के नाम पर रेलवे यात्री ट्रेनों को तो रद्द कर देता है लेकिन मालगाड़ी ट्रेनों को ना ही कभी रद्द किया जाता है और ना ही ये मालगाड़ी ट्रेने कभी विलम्ब से चलती हैं, धूप बरसात ठण्ड में यात्री ट्रेनों को घंटो किसी भी आउटर में रोक दिया जाता है वो इसलिए की मालगाड़ी ट्रेन पहले जाएगी क्योंकि मालगाड़ी में अडानी का सामान और कोयला होता है वो पहले जायेगा, क्योंकि अडानी को कहीं देरी से नुकसान ना हो जाये!जनता मरती रहे इससे ना रेलवे को फर्क पड़ता, ना रेलमंत्री को फर्क पड़ता है और ना ही प्रधानमंत्री मोदी को फर्क पड़ता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि आंकड़ा हैरान करने वाला है की रायपुर मंडल में 11 हजार 733 ट्रेनें देरी से चली जो की रेलवे की जनता को हो रही परेशानियों के प्रति लापरवाही है, कभी भी रद्द ट्रेन या देरी से आती ट्रेनों पर किसी रेलवे अधिकारी जवाबदेही मानकर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती इसलिए अधिकारी अपनी मनमानी करतें हैं, आम जनता को हो रही परेशानी इन अधिकारियों और रेलवे को नहीं दिखती।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही जनता से जुड़े मुद्दे को उठाया है और आम आदमी पार्टी रेलवे विभाग से आग्रह करती है कि आने वाले रक्षाबंधन, 15 अगस्त पर यात्री ट्रेनों को रद्द ना किया जाए और सभी ट्रेनों को समय पर चलाया जाए ताकि आम जनता को परेशानी ना हो।