आप की "छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा" का प्रारंभ 15 नवंबर से

आप की "छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा" का प्रारंभ 15 नवंबर से

आप की "छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा" का प्रारंभ 15 नवंबर से

छग के जंगल और किसानों को बचाना, नौजवानों को रोजगार, बेहतर शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा-उत्तम जायसवाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,आप

बस्तर यात्रा के दौरान हम प्रदेश को बताएंगे कि भाजपा व कोंग्रेस ने बस्तर  में कितना विकास किया-वदूद आलम प्रदेश महासचिव

बस्तर में राजनीतिक नेताओं के परिवार का विकास हुआ है बस्तर का नही -सूरज उपाध्याय मुख्य प्रवक्ता व महासचिव

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा "छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा" की शुरुआत 15 से 19 नवम्बर के बीच बस्तर से हो रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में एक प्रदेश स्तरीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसका नाम छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा रखा गया है। 15 नवम्बर को यात्रा की शुरुआत रायपुर कलेक्ट्रेट स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर होगी। यह यात्रा 15 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगी यात्रा रायपुर से कोंडागांव-बीजापुर-सुकमा-दंतेवाडा-जगदलपुर में इसका समापन होगा। नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है । आपको बता दे कि यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में  लोकसभा वार होगी। पार्टी ने पूरे प्रदेश में जन जन तक पहुंचने के लिए एक व्यापक रोड मैप तैयार कर लिया है व प्रदेश में संगठन में अपनी बेहतर पकड़ रखने वाले लीडर को इसकी कमान दी है। उत्तम जायसवाल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनते ही प्रदेश में एक नए उत्साह का माहौल है। प्रदेश के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। बता दे कि संगठन में इनकी पकड़ बहुत अच्छी बताई जाती है ।

उत्तम जायसवाल ने कहा है कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के जंगल को बचाना है, बिजली दर बढ़ोत्तरी से जनता में हाहाकार है,किसानों को बचाना है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, बच्चों को बेहतर और सस्ती शिक्षा नहीं मिल पा रही है, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है और जो सरकारें सिर्फ वादा कर प्रदेश की जनता को छल रहीं हैं उसको बदलना है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें बार बार मौका दिया लेकिन ये केवल झूठे चुनावी वादे करते हैं व चुनाव जीतने के बाद ये जनता को मूर्ख समझते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से बेहद त्रस्त हो चुकी है। जमीन हमारी, खनिज हमारा, उत्पादन हमारा उसके बावजूद आम जनता को महँगी बिजली देना और बेरोजगारों की अनदेखी यही दर्शाता है की ये केवल सत्ता पाने के लिए लोक लुभावने वादे करते हैं लेकिन उसे पूरा नही करते तथा जनता के लिए काम करने की इनकी मंशा ही नही है। ये केवल अपना व अपने परिवार का विकास करते है। आम आदमी पार्टी की यह ​ यात्रा जनता के अधिकार और बेहतर भविष्य की लड़ाई के लिए है। और इस यात्रा में प्रदेश के अनेक जनता,युवा और बुद्धिजीवी वर्ग पार्टी से जुड़ेंगे और निश्चित ही आम आदमी पार्टी का प्रदेश में जनाधार बढ़ेगा।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि बस्तर यात्रा के दौरान हम प्रदेश को बताएंगे कि भाजपा व कांग्रेस ने बस्तर में कितना विकास के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा है। 

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि बस्तर में राजनीतिक नेताओं के परिवार का विकास हुआ है बस्तर का नही और यहां के सभी जंगलों को अडानी के हांथों सौंपा जा रहा है।