Entertainment News
अब फिल्मी पर्दे पर ही नहीं राजनीति के मैदान में भी छाने की तैयारी में रजनीकांत, जानिए क्या है प्लान? 03-Dec-2020
नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने सियासी पारी शुरु करने का ऐलान गुरुवार को कर दिया है। उनका कहना है कि वह जनवरी में अपनी राजनीतिक पार्टी (Rajinikanth’s Political Party) लाएंगे और इस संबंध में 31 दिसंबर, 2020 को एक घोषणा की जाएगी। उनका फिल्मी करियर तो काफी सफल रहा है, अब उनका राजनीतिक करियर कैसा रहेगा ये देखने लायक होगा। बता दें कि उनके फैंस इस दिन का इंतजार 24 साल से कर रहे थे। गौरतलब है कि 1996 में उन्होंने पॉलिटिकल स्टेटमेंट दिया था उससे रिजल्ट पर बड़ा असर दिखा था। उन्होंने किसी भी दल में शामिल होने की अटकलों को आज विराम लगा दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो खुद की ही नई पार्टी बनाएंगे। जो जनवरी में लॉन्च होंगी। ये जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। काफी समय से उनके राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही थी। जिसे अब उन्होंने साफ कर दिया है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.