Entertainment News
Shehnaaz Gill: बादशाह का नया गाना ‘Fly’ 5 मार्च को होगा रिलीज, हॉट अंदाज में नजर आएंगी शहनाज गिल 03-Mar-2021
नई दिल्ली। पहली बार बादशाह (Badshah) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है। बादशाह यूं तो अपने हर गाने को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन आजकल वो अपने नए गाने फ्लाई (Fly) को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में उनके साथ पंजाब की कैटरीना कैफ नजर यानी शहनाज गिल नजर आनी वाली हैं। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। fly2 साथ ही फ्लाई गाने की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये गाना 5 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर बादशाह और शहनाज गिल ने दी है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर गाने का पोस्टर और रिलीज डेट शेयर की है। मशहूर रैपर बादशाह और शहनाज गिल के फैंस नए गाने Fly को लेकर काफी एक्साइटेड है। ऐसे में अब रिलीज डेट सामने के बाद उनका इंतजार खत्म होने वाला है। फैंस भी इस नए गाने को देखने के लिए बेताब है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.