Entertainment News
ट्रेलर देख भड़की महाराष्‍ट्र पुलिस...प्रियंका चोपड़ा को याद दिलाई 7 साल की सजा... 11-Sep-2019

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर की वजह से प्रियंका के सामने एक मुश्किल खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें सात साल की सज़ा की वॉर्निंग दी है। दरअसल ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर को एक डायलॉग बोलती हैं ‘एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर साथ में मिलकर बैंक लूटेंगे’। प्रियंका के इसी डायलॉग का मीम्स शेयर करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट किया है और एक्ट्रेस को सात साल की सज़ा की वॉर्निंग दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सज़ा और जुर्माना'। पुलिस ने इस ट्वीट में प्रियंका और फरहान को भी टैग किया है। पुलिस के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया है। प्रियंका ने लिखा, ‘Oops... मैं रंगे हाथों पकड़ी गई.. लगता है मुझे प्लान बी अपनाना पड़ेगा'। अपने ट्वीट में प्रियंका ने फरहान अख्तर को भी टैग किया है



RELATED NEWS
Leave a Comment.