Entertainment News
मूंगदाल का कुरकुरा चीला 02-Feb-2023

बैटर के लिये For Batter

 

मूंग दाल - Moong dal - 1 कप (200 ग्राम)

चावल - Rice - 1/4 कप

अदरक हरी मिर्च - Ginger green chilli paste - 2 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

 

मसाला वेजी पनीर चीला के लिये For Masala Veggie Paneer Chilla

 

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green chilli - 1 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

गाजर - Carrot - 1, बारीक कटी हुई

शिमला मिर्च - Capsicum - 1, बारीक कटी हुइ

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri red chilli - 3/4 छोटी चम्मच

टमाटर - Tomato - 1, बारीक कटी हुई

टोमेटो सॉस - Tomato sauce - 1 बड़े चम्मच

उबले हुए आलू - Boiled potato - 2, ग्रेटेड

अदरक हरी मिर्च - Ginger green chilli - 1 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च - Red chilli - 1/4 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves - 1-2 बड़े चम्मच

हरी चटनी - Green chutney - 1 छोटी चम्मच

पनीर - Paneer

सेव  नमकीन - Sev Namkeen

 

वेजी चीज़ चीला के लिये For Veggie Cheese Chilla

 

शेज़वान सॉस - Schezwan sauce

चीज़ - Cheese

हरा धनिया - Coriander Leaves - 1-2 बड़े चम्मच

 

बैटर बनाने की विधि 

 

1 कप मूंग की दाल और 1/4 कप चावल को अच्छे से धो कर एक घंटे पानी में भिगो कर रख दीजिये.  समय पूरा होने पर दोनों का पानी हटा कर मिक्सर जार में डालिये.  साथ ही 4 बड़े चम्मच पानी डाल कर दरदरा पीसिये.  फिर इस बाउल में निकाल कर 2 बड़े चम्मच पानी मिक्सर जार में डाल कर बचा हुआ पेस्ट निकालिये.

 

अब इसी बाउल में 2 छोटी चम्मच हरी मिर्च अदरक का पेस्ट और 1 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं.  बैटर को 1-2 मिनट लगातार चलाते हुए फेंटिये.  फिर इसे ढल कर रख दीजिये.  इस तरह बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

 

स्टफ्फिंग बनाने की विधि 

 

पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर तेज़ फ्लेम पर हल्का भूनिये.  भुन जाने पर इसमें 1 बारीक कटी हुई गाजर और 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई डालिये.

तवा गरम कीजिये.  गरम तवे पर थोड़ा पानी डाल कर इसे पोंछ कर फ्लेम लो कर लीजिये.  बैटर को थोड़ा चला कर एक चम्मच बैटर तवे पर डाल कर फैलाएं.  फिर फ्लेम तेज़ करके इसे हल्का रंग नीचे से डार्क होने तक सेकिये.  हल्का रंग बदलने पर इस पर घी डाल कर फैलाएं, फिर इसे पलट कर हल्का सेकिये.

 

हल्का सेकने के बाद इसे पलट कर फ्लेम लो करके इस पर 1 छोटी चम्मच हरी चटनी डाल कर फैलाएं.  फिर इस पर स्टफ्फिंग डाल कर फैलाएं.  फिर इसमें थोड़ा पनीर ग्रेट करके डालिये.  इसके बाद इसमें सेव डाल कर चीला को फोल्ड कीजिये.  दोनों ओर हल्का सेक कर चीला उतार लीजिये.

फिर अगला चीला फैलाने से पहले पानी डाल कर वापस तवा साफ कीजिये.  फिर इस पर बैटर डाल कर फैलाएं.  इसे भी उसी तरह बनाएं, फिर इस पर शेज़वान सॉस डाल कर फैलाएं.  फिर इसपर आलू की स्टफ्फिंग डाल कर फैलाएं.  फिर थोड़ा चीज़ और सेव डाल कर चीला फोल्ड कर लीजिये.

 

इसे दोनों ओर से हल्का सेक कर उतार लीजिये.  बाकी चीला भी दोनों तरह की स्टफ्फिंग से इसी तरह बना लीजिये.  इस तरह मूंग दाल के क्रिस्पी चीला बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें अपनी मनपसंद डिप के साथ परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

 

इन्हें आधा मिनट तेज़ फ्लेम पर लगातार चलाते हुए भूनिये.  भुन जाने पर इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक और 3/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर लगातार चलाते हुए आधा मिनट भूनिये.  फिर इसमें 1 बारीक कटा हुआ टमाटर (बीज हटा कर) और 1 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डालिये.



RELATED NEWS
Leave a Comment.