Entertainment News
अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब...3 दिन से नानावती अस्पताल में भर्ती 18-Oct-2019

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सदी के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर से उनके फैंस फिक्रमंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल  में बिगड़ती हालत के बाद भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लिवर की समस्या की वजह से एडमिट कराया गया है। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। फिलहाल अमिताभ तीन दिन से अस्पताल में भर्ती हैं।बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अमिताभ बच्चन को मंगलावर की रात 2 बजे के करीब तबीयत बिगड़ने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर है कि उनका लिवर सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रहा है जिसके चलते उनको इलाज के भर्ती कर लिया। जहां वह तीन दिन से एडमिट हैं। जिसके बाद बॉलीवुड जगत के लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनका इलाज मशहूर गेस्ट्रोन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. बारवे कर रहे हैं। वहीं एक खबर यह भी है कि बच्चन भर्ती होने नहीं बल्कि नियमित जांच के लिए गए थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.