Entertainment News
प्रियंका बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री , दीपिका, सनी दूसरे, तीसरे नंबर पर 20-Nov-2019

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक किया है। वह हाल ही में द स्काई इज पिंक में नजर आईं। प्रियंका ने केवल इंटनेशनल लेवल पर अपना नाम नहीं कमाया बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात पर मुहर भी लग गई है। प्रियंका वो एक्ट्रेस हैं, जिसको पूरी दुनिया में सर्च किया गया है। सर्वे में ये बात सामने आईं कि ग्लोबल में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका के नाम 2019 में 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया। इस सर्वे में सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा का था। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंको चोपड़ा को हर महीने 4.2 मिलियन लोग सर्च करते हैं। प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में फीमेट लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोन तीसरे नंबर पर रही हैं। सर्वे में सामने आया कि सलमान खान को अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया। वहीं अगर सिर्फ मेल सिलेब्स की बात करें तो सलमान खान के बाद सर्च किए जाने वाले लोगों में शाहरुख खान दूसरे और अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर रहे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.