रामलला के माथे पर सूर्य की किरण पड़ते ही लोगों के मुंह से निकला जय श्रीराम
सूर्य तिलक के तुरंत बाद मंदिर में विशेष आरती और राजभोग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुजारी वैदिक मंत्रों के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. यह राम जन्मोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है.
इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए देशभर से आए भक्त भावुक हो उठे. कई श्रद्धालु हाथ जोड़कर वहीं खड़े रह गए, तो कई ने इस दिव्य पल को अपने मोबाइल में कैद किया. मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उत्साह का चरम देखने को मिला.
cg24 
