आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस उपाय देशवासियों की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121 वाँ एपिसोड का प्रसारण हुआ।

आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस उपाय देशवासियों की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने रायपुर ग्रामीण में सुनी मन की बात

भाजपा प्रदेश  किरण सिंह देव ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक नंदे साहू,csidc के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,प्रवक्ता अमित साहू,निशिकांत पांडे सहित वरिष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देश से लेकर विदेश तक की घटनाओं का जिक्र होता है। इसके कई अच्छे पहलू हैं, जिसको कई लोग देख नहीं पाए हैं, उसके बारे में जानते नहीं है, उससे देशवासियों को श्री मोदी अवगत कराते हैं। हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा के बच्चों के लिए विज्ञान केंद्र के बारे में कहा है। पहले वहां पर अशांति, असुरक्षा और भय का वातावरण रहता था, अब वहां से पढ़ने वाले अध्यनरत शिक्षार्थी हैं। उन लोगों की रुचि विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे अनेक विषयों को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज उठाया है। श्री देव ने कहा कि जो हृदय विदारक घटना कश्मीर के पहलगाम में हुई है, उसको लेकर पूरे देश के लोग उद्वेलित हैं। आतंकवाद से निपटने के लिए ठोस उपाय देशवासियों की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री कर रहे हैं।

जम्वाल ने रायपुर उत्तर में सुनी मन की बात

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक–60 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा, बूथ अध्यक्ष किरण सागर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गंडेचा, वार्ड पार्षद कृतिका जैन सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

संगठन महामंत्री साय ने गुढ़ियारी मंडल में सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें संस्करण को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बूथ क्रमांक-121, वीर शिवाजी वार्ड, गुढ़ियारी मंडल, रायपुर पश्चिम विधानसभा में श्रवण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा सहित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

नान अध्यक्ष संजय ने शंकरनगर में प्रसारण सुना

भाजपा प्रदेश महामंत्री और नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने शंकरनगर (रायपुर उत्तर वि.स. क्षेत्र) में प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस दौरान पार्षद कैलाश बेहरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।