गांवों तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : कौशिक

गांवों तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 7.50 लाख रु से निर्मित आंगबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण

गांवों तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा अंतर्गत सरगांव मंडल के ग्राम मोहंदी में 7.50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लोकार्पण किया। यह केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और विकास के लिए एक सशक्त आधार बनेगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि. यह भवन बाल विकास, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी प्रभाव डालेगा। हमारी प्राथमिकता सेवा, सुशासन और समर्पण के साथ प्रत्येक ग्रामवासी तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों का देखभाल भी पोषण आहार के माध्यम से हो। योजनाएं का लाभ बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिले। आंगनबाड़ी केंद्र में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा तक पहुंच में सुधार हो, इसके लिए प्रयास भी कर रही है। जिसके लिए सामुदायिक सहभागिता दिखाने की आवश्यकता है।

 उन्होंने कहा कि बिल्हा विधानसभा के सब्बी क्षेत्र में विकास की गति को धीमी नहीं होने देंगे। इस शुभ अवसर पर जनपद अध्यक्ष पथरिया श्रीमती चित्ररेखा जांगड़े जी, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश ठाकुर जी, जनपद सदस्य श्रीमती कल्याणी साहू जी, ग्राम सरपंच श्रीमती अंचल देवप्रसाद सतनामी जी, आंगनबाड़ी की बहनें तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।