अपेक्स बैंक के नए अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

अपेक्स बैंक के नए अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या.( अपेक्स बैंक) के नए अध्यक्ष वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता जी पदभार ग्रहण किए।इस दौरान उनके पदभार ग्रहण समारोह में  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि रहे साथ ही धरसीवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी भी शामिल हुए|
इस अवसर पर विधायक  अनुज शर्मा जी नें कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग के विस्तार और वित्तीय समावेशन की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।सुशासन सरकार हर वर्ग तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुँचाकर आम नागरिकों को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।श्रीं गुप्ता  को उनके नवीन जिम्मेदारी कि बहुत बहुत बधाई और उनके सफल कार्यकाल कि शुभकामनाएँ देता हूँ।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में अपेक्स बैंक विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।वही आज जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का भी वर्चुअल शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री  के करकमलों से संपन्न हुआ|


इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव एवं  विजय शर्मा और मंत्री  केदार कश्यप ,  रामविचार नेताम, दयालदास बघेल,  लखनलाल देवांगन, शयाम बिहारी जायसवाल,  ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा,प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंह देव,सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, महापौर रायपुर  श्रीमती मीनल चौबे ,विधायक  अनुज शर्मा, राजेश मूणत, श्रीमती विक्रम उसेण्डी, सुनील सोनी,  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू,,  गुरु खुशवंत साहेब,  इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहे|