मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू के पथ पर है - सुनील सोनी

मोदीजी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू के पथ पर है - सुनील सोनी
प्रधानमंत्रीजी के ग्यारह वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक
"संकल्प से सिद्धि" का सफल आयोजन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर "संकल्प से सिद्धि" कार्यकम के तहत आज भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 11 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। गरीब कल्याण को समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्रीजी ने वह कर दिखाया जो अकल्पनीय था, देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो आज कल्याकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो, प्रत्येक व्यक्ति के लिए कोई ना कोई योजना संचालित है। योजनाओं की सफलता इतिहास गढ रही है, सैकड़ो योजनाएं आज वर्षों से वंचित-शोषित, पिछड़े लोगों के जीवन में अब नई रोशनी बनकर जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरू के पथ पर अग्रसर है और भारत अनेक पटल पर दुनिया का नेतृत्व भी कर रहा है, यह बड़ी बात है, और यही प्रधानमंत्रीजी के कार्यकाल की अंतराष्टीय उपलब्धि है।
कार्यकम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी ने कहा कि यह संकल्प सभा "संकल्प से सिद्धि" के संकल्प के साथ देश सेवा, जनकल्याण और संगठन सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के 11 साल बेमिसाल हैं।
संकल्प सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर तथा सदर बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी, महामंत्री राजू बिरनानी, ज्योति पवार, जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, वर्धमान सुराना, प्रेम बिरनानी, प्रवीण देवड़ा, राधेश्याम बुंदेला, अजय साहू, विभोर गुप्ता, साहिद खान, नारायण बंछोर, पंकज चौरसिया, गिरिश अवधिया, दीपक यादव, ममता यादव, दुर्गा नाग, अचला स्वामी, कोमल रवानी, मीरा वर्मा, प्रीति निहाल, सहित बड़ी संख्या में सदर बजार मंडल के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।