दुनिया का सबसे बड़ा संघ: भारतीय मजदूर संघ - उप मुख्यमंत्री श्री साव

दुनिया का सबसे बड़ा संघ: भारतीय मजदूर संघ - उप मुख्यमंत्री श्री साव

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज बैकुंठ नगर भिलाई के अंबेडकर भवन में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम प्रकाश पांडेय ने की। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक  रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चन्द्राकर एवं दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे।
  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि आज हम सब भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्वर्णिम स्थापना दिवस मना रहे है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सभी मजदूर भाईयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मजदूर भाईयों ने विगत 70 साल से भारतीय मजदूर संघ के अलावा देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघ है। इस संघ ने देश को आत्म निर्भर बनाने में सरकार और मजदूरों के मध्य सेतु का कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस दिशा में कार्य कर रही है। श्रमिक कल्याण सर्वाेपरि प्राथमिकता में है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक श्री सेन की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भिलाई में जमीन आदि की व्यवस्था करा ले। भवन निर्माण के लिये हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा।


     कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की स्थापना दिवस पर सभी मजदूर भाइयों को बधाई दी। उन्होंने भारत की आजादी के बाद गठित विभिन्न मजदूर संघो और उनकी विचारधारा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
   विधायक  रिकेश सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक संघठन नहीं विचार धारा है। संघ का आज 70वां स्थापना दिवस है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के विभिन्न मांगों की ओर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव का ध्यान आकृष्ट किया।
   विधायक  ललित चन्द्राकर ने कहा कि संगठन मजदूरों के हित के साथ राष्ट्रीय हित के लिये भी काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि भिलाई में बड़ी संख्या में मजदूर भाई विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत् है। ये सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े है। उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ःः000ःः

 
12 वर्षीय सात्विक समद्दार ने लॉन्च की हॉरर फैंटेसी पुस्तक 'कॉस्मिक मॉन्स्टर'
 
भारतीय विद्या भवन, रायपुर के कक्षा 8 के छात्र, 12 वर्षीय सात्विक समद्दार ने अपने हॉरर फैंटेसी पुस्तक ’कॉस्मिक मॉन्स्टर’ के साथ साहित्यिक जगत में एक उल्लेखनीय शुरुआत की है। पुस्तक विमोचन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव उपस्थित थे, जिन्होंने सात्विक के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। सात्विक समद्दार, साहित्यिक प्रतिभा, अपने प्रथम हॉरर उपन्यास, कॉस्मिक मॉन्स्टर्स के साथ एक अद्भुत शुरुआत कर रहे हैं। कहानी कहने के प्रति उनकी लगन और जीवंत कल्पना ने एक ऐसी हॉरर कहानी रची है जो सभी उम्र के पाठकों को आकर्षित करेगी। इस युवा लेखक की यात्रा छोटे अध्याय लिखने से शुरू हुई और उनके लेखन के प्रति समर्पण हर पृष्ठ पर दिखाई देता है। यह रोमांचक पुस्तक अमेज़न, फ्लिपकार्ट, प्लेस्टोर एवं विसेन बुक स्टोर्स पर उपलब्ध है।


 
शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

जिला कार्यकम अधिकारी  आर. के. जाम्बुलकर के निर्देशानुसार जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  अजय साहू के मार्गदर्शन में बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 05 दिवसीय 22 से 28 जुलाई 2025 तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण शासकीय तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में लिलिमा सोनी, सेक्रेटरी कुडो एसोसिएशन मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रारंभ किया गया है। इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य/संदेश समाज में बालिकाओं को आत्मनिर्भर व निडर होकर जीवन-यापन करने के साथ ही परिस्थिति निर्मित होने की स्थिति में जैसे स्कूल, कॉलेज, कोचिंग के मार्ग में अवांछित तत्वों द्वारा छेड़खानी करने, अपशब्दों का प्रयोग करने व पीछा करने की स्थिति में इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण का उपयोग प्रथमतः वे स्वयं की सुरक्षा करने में कर सकती हैं। इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिका अपने भीतर एक स्किल डेवलप कर सकेंगी। वर्तमान समय में यह आवश्यक नहीं है कि केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही उत्कृष्ट भविष्य निर्माण किया जाये, समाज में हमारे समक्ष ऐसे अनगिनत जीवन्त उदाहरण हैं जिन्होंने खेल, कला, एथलेटिक्स अथवा अन्य क्षेत्र को अपने कैरियर के रूप में चयन कर उसमें अविस्मरणीय एवं अनुकरणीय सफलता प्राप्त की है। आत्मरक्षा कैरियर के रूप में एक विकल्प भी हो सकती है, जिससे बालिका मजबूत, सशक्त व आत्मनिर्भर बन सके। इस 05 दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत बालिका अपने आसपास की सखी सहेलियों को भी इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी देकर उन्हें भी प्रशिक्षित कर सकती है।
इस कार्यकम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) से श्रीमती विनिता गुप्ता जिला मिशन समन्वयक,  लक्ष्मीकांत यादव जेण्डर विशेषज्ञ, श्रीमती शिल्पी उपाध्याय वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ,  नारायण सोनी डीईओ,  चन्द्रप्रकाश पटेल, परियोजना समन्वयक चाईल्ड लाईन, रेणुका सुपरवाइजर, चंद्रशेखर नायक केसवर्कर, एकीकृत बाल संरक्षण ईकाई से श्रीमती विभा यादव आउटरीच वर्कर, सखी वन स्टॉप सेंटर से पैरालिगल कार्मिक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहें।