सिख यूथ फोरम भिलाई का 25 वा स्थापना दिवस

सिख यूथ फोरम भिलाई का 25 वा स्थापना दिवस

सिख यूथ फोरम भिलाई 

---------------------------------------------

सिख यूथ फोरम भिलाई का 25 वा स्थापना दिवस दिनांक 25 फरवरी 2026 को सैक्टर 2 भिलाई मे धूमधाम से आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम सः सुच्चा सिंह जी की अध्यक्षता मे तथा श्रीमति कुलवंत कौर जी के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ। सिख यूथ फोरम भिलाई के प्रथम अध्यक्ष सः सी एस बाजवा विशिष्ट अतिथि एव संयोजक सः जसवंत सिंह खालसा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया ।

सः अमन सिंह द्वारा बताया गया कि फोरम से संचालित गतका टीम भिलाई राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता मे उप विजेता है । खेलकूद के अतिरिक्त धार्मिक समागम और सेवा के कार्यो का विस्तार कर भिलाई के सभी वार्ड मे शाखा स्थापित की जावेगी ।

श्रीमति कुलवंत कौर के द्वारा फोरम के कार्यो की सराहना करते हुए यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया ।

सः जसवंत सिंह जी ने आभार प्रदर्शन किया ।