कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में हुए शामिल

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT ) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों, युवा एवं महिला उद्यमियों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह ने प्रदेश के व्यापारी समाज की एकजुटता, आपसी सौहार्द और ब्।प्ज् की सशक्त संगठनात्मक भूमिका का शानदार परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर CSIDC के चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदारनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, संगठन के संरक्षक श्री आसुदामल वाधवानी, श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, श्री रामजी भाई पटेल, श्री परविन्द्रर सिंह भाटिया सलाहकार श्री उत्तम गोलछा, श्री भरत बजाज, श्री जगदीष पटेल, श्री मनमोहन अग्रवाल, श्री संजय रावत, श्री पवन वाधवा।


CAIT  के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों, एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राष्ट्र के आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। दीपावली का पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कैट ने वोकल फॉर लोकल के तहत आया त्योहार.. चलो बाजार का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जिससे इस वर्ष भी बड़ी संख्या लोग ऑनलाइन की बजाय बाजार में खरीददारी के लिए निकले आत्मनिर्भर भारत के लिए हम लगातार स्वदेशी अभियान चला रहे हैं स्वदेशी अपनाना केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने का संकल्प है। प्रत्येक व्यापारी अपनी दुकान और प्रतिष्ठान के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर रहे है , स्थानीय उत्पादकों को अवसर दे रहे है और भारतीय व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दे रहे है ।

उन्होंने कहा कि CAIT  का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यापारी संगठन की मुख्यधारा से जुड़े और व्यापारिक हितों के लिए सामूहिक शक्ति के साथ कार्य करे।

समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए  CAIT  के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि दीपावली मिलन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि व्यापारी समाज के बीच आपसी विश्वास, एकता, सहयोग और संगठनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर है। CAIT सदैव व्यापारियों के हितों, सम्मान एवं अधिकारों के लिए सक्रियता से कार्य करता रहा है।

समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों ने भी आपसी परिचय, आत्मीय मुलाकातों, शुभकामनाओं एवं मिठाइयों के आदान-प्रदान ने पूरे आयोजन को पारिवारिक और यादगार स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर स्वदेशी व्यापार को प्रोत्साहन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय तथा बदलते दौर में व्यापार के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

CAIT  छत्तीसगढ़ का यह भव्य आयोजन व्यापारी एकता, संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर सामने आया। समारोह में उमड़ी व्यापारियों की विशाल उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि प्रदेश का व्यापारी समाज अपने अधिकारों, हितों और राष्ट्र की आर्थिक मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन सभी को दीपावली की शुभकामनाओं एवं सामूहिक स्वदेशी संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट, उद्योग कैट एवं अन्य व्यापारिक संगठन प्रमुख रूप से रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेन्ट एसोसियेशन, रायपुर सराफा एसोसियेशन, शीतला चैक व्यापारी संघ, जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ, .रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, रविभवन व्यापारी संघ, रायपुर होलसेल फुटवेयर एसोसियेशन, रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन, श्रीराम होजियरी एंड रेडिमेड मार्केट व्यापारी संघ, मे. छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एंड कैफे वेलफेयर एसोसियेशन, मे. रायपुर आप्टिकल व्यापारी वेलफेयर एसोसियेशन, मे. एफएमसीजी टेªडर्स एसोसियेशन, टू व्हीलर होलसेल पाटर््स व्यापारी समिति, फर्निचर मैन्यूफेक्चरिंग एंड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर डोर एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ इवेंट एवं इन्टरटेªनमेन्ट मैनेजमेन्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ टेªलर एसोसियेशन, गंज डाबरी स्टेशन रोड व्यापारी संघ, रायपुर, रायपुर मेटल मर्चेंट एसोसिएशन, आमानाका व्यापारी संघ, लाल गंगा शॉपिंग मॉल एसोसिएशन, मे. छत्तीसगढ़ कंप्यूटर एंड मीडिया डीलर्स एसोसियेशन, मे. डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन, रायपुर, अखिल भारतीय खुदरा केमिस्ट एसोसिएशन, मे. छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रानिक्स टेªडर्स एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ डिस्पोजेबल एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ बैटरी एसोसियेशन, शंकरनगर थोक एवं फुटकर व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता एवं विक्रेता संघ, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, छत्तीसगढ़ फटाका व्यापारी संघ, श्री गुरूनानक चैक व्यापारी संघ, रायपुर थोक स्टेशनरी विक्रेता संघ, छत्तीसगढ़ साबुन निर्माता संघ, रायपुर थोक दवा विके्रता संघ, छत्तीसगढ़ टिम्बर व्यापारी संघ, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता समिति डुमरतराई, छत्तीसगढ़ कन्फेक्शनरी एवं फूड एसोसिएशन (नर्मदापारा), कान्फेडरेशन आॅफ फार्मा डीलर्स एसोसियेशन, मर्चेन्ट एसोसियेशन रायपुर, छत्तीसगढ़ अगरबत्ती एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसियेषन, दी रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ लि. छत्तीसगढ़ प्लाईवुड मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन, श्रीराम बिजनेस पार्क व्यापारी संघ डुमरतराई, आईएसबीटी भाठागांव,
हार्डवेयर पेंट्स एंड सेनेटरी वेयर डीलर्स एसोसियेशन, छत्तीसगढ़ केरोसिन डीलर्स एसोसियेशन, किराना व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक संघ टाटीबंध शामिल हुए।
धन्यवाद ।