मुख्य मंत्री विष्णु देव साय का विदेशी दौरा कर प्रथम राजधानी आगमन पर स्वागत के लिए जवाहर नगर मंडल से पदाधिकारियों सहित बस रवाना।
मुख्य मंत्री विष्णु देव साय का विदेशी दौरा कर प्रथम राजधानी आगमन पर स्वागत के लिए जवाहर नगर मंडल से पदाधिकारियों सहित बस रवाना।
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 30 अगस्त को अपने 10 दिवसीय जापान का विदेशी दौरा कर राजधानी रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी जापान एवं दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए हुए थे। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में विदेशी निवेश जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं,महिलाएं एवं बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सके। सीएम ने बताया विदेशी निवेशकों के इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उद्यमियों को लाभ होगा। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, स्टील और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे। साथ ही, तकनीकी हस्तांतरण से स्थानीय उद्योगों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।आज उनके विदेश यात्रा संपन्न होने के अवसर पर प्रथम प्रदेश की राजधानी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,युवा मोर्चा,मंडल,महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य में आज जवाहर नगर मंडल द्वारा एक बस सीएम के स्वागत के लिए रवाना की गई जिसमें जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल,mic सदस्य पार्षद अवतार सिंह बागल,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे,पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल,महामंत्री रमेश शर्मा,श्रीमती गीता रेड्डी,उपाध्यक्ष्य साजन श्रीवास,श्रीमती नीलू तलमले,श्रीमती संगीता जैन,पूनम सोनी, शंकर शर्मा,सूरज शर्मा,दिनेश शर्मा,मनोज विश्वकर्मा,प्रियंका साहू विशेष रूप से उपस्थित थी।
cg24
