महतारी वंदन की 20वीं किस्त - केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

महतारी वंदन की 20वीं किस्त - केबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
महतारी वंदन की 20वीं किस्त - केबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से खाते में 1-1 हजार रूपए भेजा गया है। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आज खुशी का मौका रहा। नवरात्रि के समापन के साथ मातृशक्ति को सम्मान करते हुए प्रदेश की सरकार ने महतारी वंदन योजना के पैसे आज (शनिवार) को उनके खाते में ट्रांसफर किए। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद योजना के हितग्राही महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिल चुकी 20 किश्त की राशि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सभी केबिनेट मंत्री का आभार जताया है। केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केन्द्र/प्रदेश की सरकार ने ही किया है। जन-धन खाता हो, उज्जवला योजना से सिलेंडर, महिला के नाम राशनकार्ड और महतारी योजना सभी जगह महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने मोदी सरकार ने चिंता की है। 3100₹ में धान खरीदी कर किसानों को उनके फसल का उचित दाम दिलाये। हर महीने खाते में 1000₹ आने से महिलाओं को अब छोटी-छोटी जरूरत के लिए पैसे मिल जा रहे है।
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में काम कर रही है, जो महिलाएं इस योजना के पात्र हितग्राही हैं, उन्हें हर महीने महतारी वंदना योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। बीते वर्ष से शुरू हुई योजना के तहत अब तक 20 किस्त सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।


 
पंचायतों में शुरू हुई ग्राम सभा, डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी शुरू हुआ

दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है। यह 14 अक्टूबर तक चलेगा। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन सभाओं में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही गिरदावरी का वाचन और दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू हो गई। विशेष ग्राम सभाओं में किसानों के पंजीकृत धान के रकबे का पठन किया जाएगा। इसके साथ ही सूचना पंचायत भवन पर चस्पा की जाएगी। एग्रीस्टेक पंजीयन और जमीनों के फॉर्म आईडी से संबंधित विवरण भी सार्वजनिक किए जाएंगे। यदि किसी किसान को आपत्ति होगी, तो उसकी जानकारी ऐप या भौतिक सत्यापन के माध्यम से अपडेट की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से किसानों को अपनी फसल के रकबे की सटीक जानकारी समय पर मिलेगी।

ःः000ःः
 
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह से मिले मंत्री  गजेन्द्र यादव
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के बस्तर दशहरा कार्यक्रम हेतु जगदलपुर प्रस्थान से पूर्व रायपुर आगमन पर केबिनेट मंत्री  गजेन्द्र यादव ने एयरपोर्ट पर सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ प्रवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किये। उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह का बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। बस्तर दशहरा, जो लोक आस्था और परंपरा का प्रतीक है, उसमें उनकी उपस्थिति प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है।
केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है।

 
केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव पहुंचे दुर्ग के इंदिरा मार्केट, जीएसटी रिफार्म को व्यापारियों से किये मुलाकात

 
आज इंदिरा मार्केट दुर्ग में स्थानीय व्यापारियों से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए जीएसटी रिफार्म (जीएसटी 2.0) के प्रभाव और लाभों पर विस्तार से विचार-विमर्श करने स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री  गजेन्द्र यादव दुर्ग के इंदिरा मार्केट पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए जीएसटी सुधार व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण और दूरगामी साबित होंगे।
स्थानीय व्यापारियों के साथ शहर के प्रसिद्ध मार्केट में व्यापारियों से चर्चा के दौरान मंत्री  गजेन्द्र यादव ने यह साझा किया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं छोटे व्यावसायिक उत्पादों पर कर दरों में कमी से आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। इसके साथ ही बाजार में माँग में वृद्धि होने से व्यापार को भी गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इंदिरा मार्केट में दुकानदारों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर उन्हें गुलाब पुष्प भेंट स्वरूप प्रदान किए गए तथा जीएसटी दर निर्धारण से संबंधित पोस्टर अपने प्रतिष्ठानों पर लगाने का आग्रह किये। दुकानदारों से संवाद के दौरान उन्हें स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने की अपील किये। यह पहल न केवल स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाएगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार, श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री महेन्द्र लोढ़ा, चेम्बर के प्रतिनिधि  अशोक राठी सहित अनेक व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।